बवासीर के लिए घरेलू उपाय

बवासीर के लिए घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में जितनी टेक्नोलॉजी बढ़ रही है उतना ही लोगों में रोग भी फैलता चला जा रहा है। कई तरह के रोग लोगों को होने लगे हैं जो काफी तकलीफ देते हैं। उन्ही में एख है बवासीर जिसे पाइल्स भी कहा जाता है। ये लोगों को काफी तकलीफ देती है। इसमें गुदा के अंदर और बाहर सूजन आ जाती है। इसके साथ ही मस्से निकल आते हैं। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को उठते बैठते वक्त भी दर्द रहता है। इस बीमारी का अगर सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो ये और भी घातक हो जाती है। कई बार तो लोगों को इसका ऑपरेशन भी कराना पड़ता है। अगर इस बीमारी की बस शुरुआत ही हुई तो कुछ घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है। जानें बवासीर के घरेलू उपाय...

पढ़ें-  अंधेरे में उम्मीद की रोशनी हैं नेति और कुंजल

बवासीर के लिए घरेलू उपाय (Home remedies for piles in Hindi):

मट्ठा और अजवायन भी फायदेमंद (Whey and Parsley: Home remedies for piles in Hindi)

अजवायन और दही से बना मट्ठा बवासीर रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप एक गिलास मट्ठा में एक चौथाई अजवायन पाउडर को डालकर दोपहर के खाने के बाद पीएं।

जैतून का तेल भी कारगर (Olive Oil: Home remedies for piles in Hindi):

बवासीर की समस्या से परेशान लोगों के लिए जैतून का तेल भी बहुत उपयोगी है। जैतून का तेल सूजन कम कर सकता है। बवासीर में सूजन वाले स्थान पर जैतून का तेल लगाए। इससे सूजन कम होगी।

जीरे से होगा फायदा (Cumin: Home remedies for piles in Hindi):

जीरे भी बवासीर में राहत देगा। जीरे को पानी के साथ मिलाकर पीस लें। अब इसी पेस्ट को मस्सों वाली जगह पर लगाए। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।

बवासीर में एलोवेरा फायदेमंद (Aloe Vera: Home remedies for piles in Hindi):

एलोवेरा सिर्फ फेस को ही नहीं चमकाता बल्कि इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। एलोवेरा से बवासीर की जलन कम होती है। इसके साथ ही दोनों तरह के पाइल्स में फायदेमंद होता है। बवासीर में गुदा में बाहर और अंदर कई बार मस्से निकल आते हैं। इन मस्सों पर एलोवेरा जेल लगाने से दर्द और खुजली दोनों में आराम मिलेगा।

नींबू भी असरदार (Lemon: Home remedies for piles in Hindi):

नींबू में कई तत्व ऐसे होते हैं जो पाइल्स में आराम देता है। नींबू के रस में अदरक और शहद को मिलाएं। इस मिश्रण को पीने से फायदा होगा।

सेब का सिरका (Apple Vinegar: Home remedies for piles in Hindi):

सेब का सिरका भी बवासीर में आराम दिलाता है। सेब का सिरका रक्तवाहिनियों को सिकोड़ने का काम करता है। खूनी बवासीर से पीड़ित मरीज सेब का सिरका एक चम्मच गिलास में डालकर पीएं।

 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ते वजन को घटाना है तो रोजाना ऐसे करें साइकिलिंग

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।